अमेरिका की तरफ से पिछले दो दिनों में तेहरान को अलग अलग संदेश भेजने की खबरों का खंडन करते हुए संयुक्त राष्ट्र में ईरान के प्रतिनिधि ने कहा कि अगर ईरान के क्षेत्र, उसके हितों या सीमाओं के बाहर उसके नागरिकों पर किसी भी तरह का हमला होता है तो ईरान की तरफ से उसका निर्णायक जवाब दिया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र मे ईरान के दूत ने अमेरिका की ओर से ईरान को संदेश देने और तेहरान की ओर से चेतावनी दिए जाने के बारे मे पूछे गगए सवाल के जवाब मे कहा कि ऐसे संदेश की खबरें बेबुनियाद हैं लेकिन ईरान के अपने सिद्धांत हैं अगर कोई भी हमारी सीमाओं का अतिक्रमण करता है, हमारे हितों या नागरिकों को कहीं भी निशाना बनाता है तो हम मुंहतोड़ जवाब देंगे।
बता दें कि सीरिया जोर्डन बॉर्डर पर अमेरिका के सैन्य आतंकी अड्डे पर दरों हमले मे कई अमेरिकी सैनिकों के हलाक होने के बाद ऐसी खबरें थी कि अमेरिका ने तेहरान को संदेश भिजवाया है कि वह मध्य-पूर्व मे जंग की आग को फैलाने के पक्ष मे नहीं है। लेकिन साथ ही अपने अड्डे पर हुए हमला का बदले लेने के लिए तैयार भी है।